न्यू स्टार क्लब के तत्वावधान में सात दिवसीय रासलीला का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के बिलासपुर पंचायत अंतर्गत गंगटी ग्राम में न्यू स्टार क्लब के तत्वावधान में सात दिवसीय रासलीला का आयोजन किया गया रासलीला का उदघाटन मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद यादव,संजय मेहता,क्लब के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि रासलीला में उपस्थित लोग अगर भगवान श्रीकृष्ण के रास्ते पर चलेंगे तो समाज की बुराई स्वतः समाप्त हो जायेगा उन्होंने कहा कि बुराई का रास्ता छोड़कर अच्छाई पर चले तभी समाज का भला होगा मौके पर क्लब के अध्यक्ष रमेश गुप्ता,सचिव कामेश्वर गुप्ता,कोषाध्यक्ष गिरवर गुप्ता,अनुज गुप्ता,सत्येंद्र गुप्ता,नंदकिशोर गुप्ता,सहदेव शाह,मनीष कुमार,नान्हू पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment