विधायक एवं झामुमो नेता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चार सूत्री मांग पत्र सौपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:—स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव व झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहीर अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर सड़क निर्माण से सबंधित चार सूत्री मांग पत्र सौपा है नेताओं ने जनहित में प्राथमिकता के आधार पर पथ निर्माण का कार्य कराने का अनुरोध किया है।मांग पत्र में सोनेहारा मुख्य पथ से बुल्का अतियारी ,बरहिया सगमा बस्ती होते हुए बिलासपुर (उ०प्र०) बोर्डर तक 31 किलोमीटर पथ,रमना मुख्य पथ से सिलीदाग गम्हरीया – बुल्का, गनियारी टांटीदिरी, मरचईया ,शिवरी होते हुये धुरकी मेन रोड़ तक लगभग 23 किलोमीटर पथ निर्माण,डंडई और चिनिया (दो प्रखण्डो) को जोड़ने वाली लवाही से पचौर होते हुए चिनिया तक लगभग 10 किलोमीटर पथ निर्माण तथा नगर ऊँटारी प्रखण्ड अंतर्गत एन एच 75 के हेन्हो मोड़ से मर्चवार व सलसलादी दामर होते हुये रमना प्रखण्ड के ग्राम चनाकला मुख्य पथ तक लगभग 10 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य कराने की मांग शामिल है स्थानीय विधायक अनन्त प्रताप देव ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिये हैं कि बहुत ही जल्द इन सभी सड़कों का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा भवनाथपुर विधानसभा में जो विकास गंगा बहाया जाएगा। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।उन्होंने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जहाँ भी सड़क व पुल का कार्य नहीं हुआ है वहाँ सड़क व पुल का निर्माण कार्य कराया जायेगा इसके लिये स्थानीय विधायक एवं हम लगातार माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्या से उन्हें अवगत करा रहे हैं।

Leave a Comment