
श्री बंशीधर नगर:—स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ वंदना स्थल पर भारत माता, ओम और मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेन्द्र कुमार,जेनरल फिजिशियन डॉ सरफराज खान और प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने संयुक्त रूप से किया शिविर में कक्षा अरुण से दशम तक के भैया बहनों का स्वास्थ्य व नेत्र जांच किया गया तथा समस्याओं का निदान करने के उपाय बताये गये। डॉ सरफराज खान ने सभी बच्चों का सामान्य परीक्षण जैसे हाथ में पसीना आना, सर्दी-खांसी, बुखार, स्वाद का पता लगाना इत्यादि का निरीक्षण किया और भैया बहनों को कई सावधानियां बताएं जैसे गर्म पानी पीना, समय पर नाश्ता-भोजन करना, मोबाइल का इस्तेमाल कम करना, नेत्र चिकित्सक शैलेंद्र कुमार ने सभी बच्चो का नेत्र जांच किया बच्चों के आंख से पानी आना, सर दर्द करना, दूर का कम दिखाई देना, नजदीक का समस्या आदि समस्याओं का निदान बताया उन्होंने बच्चों को कई सावधानियां भी बताया।उन्होंने सभी को हरी सब्जी खाने, गर्म पानी पीने, धूप से बचने, कम रोशनी में पढ़ाई नहीं करने,मोबाइल मोबाइल व टीवी से दूरी बनाए रखने का सुझाव दिया कार्यक्रम में सभी भैया बहनों ने बड़ी उत्साह पूर्वक भाग लिया।इस शिविर में आचार्य कृष्ण कुमार पांडेय,सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव,नंदलाल पांडेय,अविनाश कुमार,प्रसून कुमार,सुजीत दुबे, कृष्ण मुरारी,दिनेश कुमार,रूपेश कुमार, उमेश कुमार,आरती श्रीवास्तव, नीति कुमारी,प्रियम्बदा,रेणु पाठक,तन्वी जोशी,सलोनी कुमारी,नेहा कुमारी सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।






