जंगीपुर ने मझिआंव को हराकर श्री शनि देव धर्मांध सेवा आश्रम नाइट बॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन 2 का खिताब अपना कब्जा जमाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:–
जंगीपुर ने मझिआंव को हराकर श्री शनि देव धर्मांध सेवा आश्रम नाइट बॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन 2 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। जंगीपुर टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विजेता को ₹ 7100 और उपविजेता को ₹ 4100 नगद के साथ ट्रॉफी देकर पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह ने कहा कि छोटे शहर में इतना व्यवस्थित और शानदार आयोजन काबिलेतारिफ है। आयोजन समिति ने काफी शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है। जीवन को अनुशासित बनाने का काम करता है। शारीरिक मानसिक विकास के साथ कैरियर बनाने का साधन है। वहीं अमरनाथ पांडेय ने कहा कि दोनों टीम के खिलाड़ियों ने काफी शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। हार जीत खेल का अंग है। लेकिन जो खेल भावना का परिचय दोनों टीमों ने दिखाया है वह काफी अच्छा है।आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मैच नगर बॉलीबॉल कमिटी और मंजिआव के बीच खेला गया जिसमें पहले सेट में 24-26 तथा दूसरे सेट में 25-22 और तीसरे सेट में 25-23 से मझिआंव ने नगर बॉलीबॉल कमिटी को पराजित किया। दूसरा मैच अहिरपुरवा और बनसानी के बीच खेला गया जिसमें पहले सेट में 18-25 दूसरा सेट में 25-22 रहा और तीसरा सेट 25- 23 रहा। जिसमें बनसानी की टीम जीत हासिल किया। तीसरा मैच जंगीपुर और कमिटी के बीच खेला गया जिसमें पहले सेट में 25-17 और दूसरा सेट में 25-21 रहा। तीसरा मैच जंगीपुर जीत हासिल किया। चौथा और फाइनल मैच जंगीपुर और मझिआंव के बीच खेला गया। जिसमें पहला सेट 25-21 और दूसरा सेट 25-23 रहा। फाइनल मैच में जंगीपुर की टीम ने जीत हासिल कर विजेता बना। मौके पर टूर्नामेंट के आयोजन समिति के अध्यक्ष गुलाब पासवान,सचिव अशोक चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष चंदन मेहता,सुभाष पासवान,खखनू पासवान,सूरज पासवान,राकेश कुमार रजक,रेफरी अनुराग गिरी,अरुण गहलोत,पंडित भोला उपाध्याय,पंडित नंदकिशोर दास,उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह,बीरेंद्र उरांव,शिवेंदु चतुर्वेदी,कलिंदर पटेल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित है।

Leave a Comment