जीबोध क्लब महदेइया के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का 134 वां जयंती समारोह मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बाबा साहब मैदान के
चारदीवारी का निर्माण के साथ साथ पार्क का भी निर्माण कराया जायेगा:अनंत

श्री बंशीधर नगर:–जीबोध क्लब महदेइया के तत्वावधान में गुरुवार की शाम संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का 134 वां जयंती समारोह का आयोजन किया गया विधायक अनन्त प्रताप देव,झामुमो नेता ताहिर अंसारी सहित अन्य लोगों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद जयंती समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनन्त प्रताप देव ,झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहीर अंसारी,पूर्व चेयरमैन शिवधारी राम,कांग्रेस नेता माणिक राम, झामुमो नेत्री किरण देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर विधायक अनन्त प्रताप देव ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर हम सबों के प्रेरणा स्त्रोत हैं बाबा साहब एक विचारधारा हैं, जो पीढ़ियों को सामाजिक न्याय,समानता और सवैधानिक मूल्यों की सीख देते हैं उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि महदेइया स्थित इस बाबा साहब मैदान के
चारदीवारी का निर्माण के साथ साथ पार्क का भी निर्माण कराया जायेगा ताकि यह स्थान आकर्षण का केंद्र बने उन्होंने कहा बाबा साहब तीन मूल मंत्र दिये हैं-शिक्षित हो,संगठित हो और संघर्ष करो.उनके इन विचारों को हम सबों को आत्मसात करने की जरूरत है।उन्होंने कहा की आप सभी जहाँ जहाँ बाबा साहब की प्रतिमा लगाना चाहते हैं, आप उसकी सूची दीजिये सारे जगहों पर बाबा साहब का प्रतिमा लगवाया जायेगा झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहीर अंसारी ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।उन्होंने कहा कि हम सबों को बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुये समाजिक समरसता,समानता और सवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिये उन्होंने कहा कि हमारा देश किसी जाति-धर्म के आधार पर नही बल्कि बाबा साहेब के बनाये संविधान से चलेगा उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संविधान एवं प्रतिमा हम लोगों को हमेशा एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है उन्होंने कहा कि बाबा साहेब पूरे दुनिया के,सभी जाति, धर्म व समाज के लोगों के हैं समारोह को भाजपा नेता शिवधारी राम,झामुमो जिलाध्यक्ष शम्भू राम,झामुमो नेत्री किरण देवी,झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमर राम,प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय,कांग्रेस नेता माणिक राम,पूर्व मुखिया राकेश चौबे,लल्लू राम,राजकुमार यादव,राजनारायण, शम्भू राम सहित अन्य ने सम्बोधित किया इसके बाद विकास तूफान व भोजपुरी गायिका जयमाला रानी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को खूब झुमाया।मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह खरवार,मुखिया प्रतिनिधि राकेश चौबे,लल्लू राम,अमर राम,जितेंद्र राम,राजनाथ राम, युवा समाजसेवी महमूद आलम सीनियर,राजकुमार राम,शोएब आलम,सुदेश्वर राम,जीबोध क्लब के अध्यक्ष राजकुमार राम,सचिव आशीष कुमार,कोषाध्यक्ष अजित कुमार,राजू कुमार,कर्मवीर रंजन,धर्मेन्द्र राम,रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment