सगमा में बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल ने प्रेरक शैक्षिक संगोष्ठी का किया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर :–सगमा ग्राम के ग्रामीणों के बीच शिक्षा के दिव्य प्रकाश का संचार करने के लिये बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल ने प्रेरक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया संगोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों ने कहा कि जहाँ अंग्रेज़ी ज्ञान विश्व का द्वार खोलती है, वहीं हिन्दी और संस्कृत का प्रकाश हमें हमारी जड़ों से अविचल रूप से जोड़ता है इस संतुलित दृष्टिकोण ने विद्यालय की समग्र शिक्षा की प्रतिबद्धता को उजागर किया सुबह की गरिमामयी प्रार्थना, जिसमें वैदिक मंत्रों की संगीतमय धारा बही, ने उपस्थित जन के मन को एक अलौकिक शांति से भर देता है शाला के मार्गदर्शक बिरेन्द्र सिंह, निदेशक मनीष कुमार सिंह, मैनेजर युवराज सिंह, प्राचार्य रविश प्रजापति ने बड़े सम्मान के साथ सगमा में निवासरत शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान प्रदान करने वाले पाँच सेवानिवृत्त शिक्षकों ‎को शोभायमान शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किये जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया उनमे रामाधार दुबे,हीरालाल यादव,अशोक साह,दिलीप कुमार यादव तथा विक्रम पासवान के नाम शामिल है मौके पर शिक्षिका भावना ओझा,गार्गी जायसवाल, राजकुमार,नामांकन दल से पीयूष व उज्ज्वल शामिल थे।

Leave a Comment