
श्री बंशीधर नगर : सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त टेन प्लस टू मिलिनियम पब्लिक स्कूल में मं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के निदेशक एवं गढ़वा जिला चॉक्सिंग संघ के संरक्षक मो मुमताज राही ने गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा निवासी रितेश कुमार की मुक्केबाज पुत्री लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित कर हौसला अफजाई किया। 30 मार्च से 5 अप्रैल तक एनसीओई रोहतक हरियाणा में एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर लक्ष्मी कुमारी ने सिर्फ गढ़वा जिला ही नहीं
बल्कि पलामू प्रमंडल की पहली महिला मुक्केबाज बन नाम रोशन किया है।विद्यालय के निदेशक मो मुमताज राही ने लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित कर आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। बड़े प्लेटफार्म पर जाने के क्रम में आने वाली आर्थिक परेशानी को दूर करने का वचन दिया। लक्ष्मी कुमारी पलामू प्रमंडल की पहली ऐसी खिलाड़ी है जो एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। विद्यालय के चेयरपर्सन नूरजहां बेगम ने लक्ष्मी कुमारी की उज्ज्वल भविष्य शुभकामना दिए उन्होंने कहा कि लक्ष्मी कुमारी का इतने बड़े चैंपियनशिप में प्रदर्शन करना समाज में या संकेत देता है कि लड़कियां खेल के भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने माता-पिता तथा देश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।लक्ष्मी के इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह,रोहित राय,कृति पूर्णिमा, असगर अली ,मनोज कुमार,निशिकांत श्रीवास्तव,जयप्रकाश ठाकुर,धीरज कुमार तथा पूरा विद्यालय परिवार खुशी से अभी भूत है एवं लक्ष्मी की उज्जवल भविष्य की कामना करता है






