
श्री बंशीधर नगर :- –बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र के सात थानों से विभिन्न मामलों के 21 वारंटी को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया गया।उक्त आशय की जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय के निर्देश पर 29 अप्रैल के मध्य रात्रि में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों में दस से बारह वर्ष से फरार चल रहे वारंटियों के गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न थानों के थाना प्रभारी टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया जिसमें 21 वारंटी को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेजा गया वही 66 वारंट का निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी में बंशीधर नगर से 8, रमना थाना से 5, धुरकी थाना से एक वारंटी, भवनाथपुर थाना से एक, खरौंधी थाना से दो वारंटी, केतार थाना से एक तथा हरिहरपुर ओपी से तीन वारंटी शामिल है। आयोजित प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी आदित्य नायक, अवर निरीक्षक सुंदर सोरेन, रमना सहित सभी थानों के अवर निरीक्षक उपस्थित थे।






