जनेश राम के सेवानिवृति पर विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:—-राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दहेड़ी या के शिक्षक जनेश राम के सेवानिवृति पर विद्यालय में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया विदाई सह सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने सेवानिवृत्त शिक्षक जनेश राम के कार्यो की प्रशंसा करते हुये कहा कि इन्होंने अपना कार्यकाल पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पूरा किया है।उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिये सेवानिवृति एक प्रक्रिया है वैसे एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होते उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद समाजिक जिम्मेवारी बढ़ जाती है उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक जनेश राम के उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु होने की कामना किया।शिक्षक रामचन्द्र महतो ने कहा कि शिक्षक जनेश राम अनुशासित ,हंसमुख व अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़संकल्पित थे हम शिक्षकों को इनसे प्रेरणा लेना चाहिये विदाई सह सम्मान समारोह को शिक्षक राधा प्रसाद यादव ने भी सम्बोधित करते हुये उनके दीर्घायु होने की कामना किया सेवानिवृत्त हुये शिक्षक जनेश राम ने कहा कि इस विद्यालय में हमें जितना सम्मान व प्यार मिला उसे कभी भूल नही सकते हैं कार्यक्रम के अंत मे शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को शॉल ओढ़ाकर ,फूल माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया समारोह में शिक्षक नन्दू सिंह व देवकुमार राम ने सेवानिवृत्त शिक्षक के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया समारोह में सीआरपी शक्तिदास सिन्हा,शिक्षक उदय कुमार,राजनाथ राम,देवकुमार राम,संजय कुमार,निर्मल कुमार,रामगृही पाल,नंदू सिंह,सुनील कुमार,जितेन्द्र प्रताप देव,ग्रामीण नंद कुमार सिंह,लालेश्वर सिंह,संतोष यादव,फुदेना देवी,मेनका देवी सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment