मिलिनियम पब्लिक स्कूल में 12वीं लावण्या प्रकाश ने 91प्रतिशत अंक लाकर साइंस में विद्यालय टॉपर बनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:— सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त 10 + 2 विद्यालय मिलिनियम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट प्रकाशित हुआ जिसमें बारहवीं में लावण्या प्रकाश ने 91प्रतिशत अंक लाकर साइंस में विद्यालय टॉपर बनी। ज्ञात हो कि लावण्या प्रकाश जेईई मेंस झारखंड गर्ल्स टॉपर बनी थी भविष्य में लावण्या आईएएस बनना चाहती है, वहीं द्वितीय धीरज कुमार 76प्रतिशत एवं तृतीय नैतिक कुमार 76प्रतिशत अंक प्राप्त किया।धीरज कुमार आईआईटी बनकर देश सेवा करना चाहता है जबकि नैतिक कुमार भारतीय टेक्नोलॉजी संस्थान में जाकर टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना चाहता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा अंश कमल 91.5% लाकर विद्यालय टॉपर बना। अंश कमल भारतीय आयुर्वैदिक संस्थान में जाकर अपना कैरियर बनाना चाहता है वहीं द्वितीय ऋषभ राज 87.5 तथा तृतीय आशीष कुमार 85%, नंदनी कुमारी 85%,प्राची कुमारी 84%,कोमल कुमारी गुप्ता 84%,पीयूष यादव 81%, सफा यासमीन 80%, नितेश यादव 80%,रोशनी कुमारी 79% लाकर विद्यालय के टॉप टेन बने।ऋषभ राज अपना भविष्य जज बनकर न्यायिक सेवा करना चाहता है जबकि नंदनी कुमारी एमबीबीएस डॉक्टर बनना चाहती है।विद्यालय के निदेशक मो मुमताज राही ने कहा कि धैर्य साहस के साथ कठिन मेहनत कर अपना भविष्य अवश्य बनावे समय आपका है,उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया विद्यालय के चेयरपर्सन नूर जहां बेगम, नागेंद्र प्रसाद सिंह, कृति ,पूर्णिमा, रोहित कुमार, जयप्रकाश ठाकुर ,असगर अंसारी, सरफराज, निकिता राय सहित पूरा विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी।

Leave a Comment