
श्री बंशीधर नगर : – जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर के अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय के सभागार में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों में चल रहे विकास योजना का समीक्षा बैठक किया। बैठक में जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड क्षेत्र में चलाई जा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्य संचालन की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए और कार्यो में प्रगति लाकर ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), अबुआ आवास,15वें वित्त से संचालित योजना, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य, जन वितरण प्रणाली, राशन कार्ड का e-kyc,समाज कल्याण विभाग, पेंशन योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, शिक्षा, कल्याण विभाग, कृषि, जेएसएलपीएस सहित अन्य विभागों से संबंधित समीक्षा किया साथ ही विभागों से संबंधित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित मुखिया तथा प्रखंड प्रमुख से उनके पंचायतों में चलाई जा रही विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत हुए। उन्होंने मौजूदा समय में आवास निर्माण में आ रही समस्याओं को दूर करने की बात कहा। उन्होंने कहा कि कुछ अयोग्य लाभुक भी इस आवास योजना का लाभ लेकर आवास निर्माण करा रहे है उन सभी को आप सभी चिन्हित करते हुए उसकी जानकारी बीडीओ को दे ताकि उनकी जगह पर योग्य लाभुकों को इसका लाभ मिल सके। उपायुक्त ने बैठक में 15 वें वित्त से संचालित योजना एवं पंचायत सुदृढीकरण विषय पर चर्चा करते हुए मुखिया तथा प्रखंड प्रमुख से कहा कि जिला तभी सुदृढ़ हो सकता है जब उसके सभी पंचायत सुदृढ़ हो और पंचायतों को सुदृढ़ करने में आप सभी की महत्वपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि पंचायत को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दे। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वह अपने प्रखंडों में पंचायती राज के गाइडलाइन के तहत सभी पंचायतों में बैठक का आयोजन अवश्य करें तथा इसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को अवश्य दे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत चापानल मरम्मती एवं कचरा प्रबंधन को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से आए बिनय कांत रवि द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-ll अंतर्गत संचालित योजनाओं को बिंदुवार तरीके से जानकारी दी गई। खुले में शौच मुक्त की स्थायित्व को बनाए रखने के लिए विशेष प्राथमिकता देने की अपील की तथा वैसे घर जिनके पास शौचालय उपलब्ध नहीं है वैसे घरों को चिन्हित करते हुए उन्हें स्वयं शौचालय निर्माण हेतु आवेदन देते हुए जिला कार्यालय में सूची उपलब्ध कराने की जानकारी दी ताकि उन्हें निजी खाते में शौचालय का प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो सके। उपायुक्त ने विभाग को निर्देश दिया कि ग्रीष्मकालीन मौसम को देखते हुए जिले के सभी प्रखंड पंचायत एवं टोला स्तर पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए। उन्होंने खराब पड़े पेयजल स्रोतों यथा- चापानल, जलमीनार आदि को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी मुखिया को अपने अपने पंचायत में खराब पड़े चापानल, जलमीणार आदि को अपने स्तर से अपनी देख -रेख में अवश्य दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान डीसी ने मुखियागण तथा प्रखंड प्रमुखगणो से अपील किया कि वे अपने पंचायत की जनता का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाये ताकि उन्हें उन सभी को सरकार द्वारा दी जानी वाली चिकित्सीय उपचार में आर्थिक लाभ मिल सके। डीसी ने जन वितरण प्रणाली, राशन कार्ड के e-kyc को लेकर सभी जनप्रतिनिधि अपने पंचायत के राशन कार्डधारियों का e-kyc अवश्य कराए। इससे डुप्लीकेसी को खत्म किया जा सकेगा उन्होंने कहा कि e-kyc करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। इस अवधि के अंदर में आप सभी मुखिया डीसी ने कल्याण, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा आदि विभागों की समीक्षा किया तथा विभागों के अंतर्गत चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई एवं कार्य को पूर्ण करने एवं योजनाओं के अधीन प्राप्त राशि को नियमानुसार शत प्रतिशत खर्च करने का निर्देश दिया। मनरेगा के मुख्य बिंदुओं यथा- योजना की पूर्णता, एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप, आधार से आधारित भुगतान (ABP) एवं मजदूरों का आधार एंट्री, 100 मानव दिवस वाले परिवार, पोटो हो खेल मैदान, बिरसा हरित ग्राम योजना, अस्वीकृत लेन-देन, अबुआ-आवास में निर्गत मास्टर रॉल, लोकपाल द्वारा उठाये गए बिन्दू इत्यादि की समीक्षा किया तथा अद्यतन स्थिति से अवगत होकर कार्य में तेजी लाने हेतु निदेशित किया। मनरेगा अंतर्गत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने, सामाजिक अंकेक्षण में आए मुद्दे पर पंचायत स्तरीय ज्यूरी का निर्णय अनुसार ATR अपलोड करने एवं मनरेगा से नियमानुसार मानव दिवस उपलब्ध कराने का दिया निर्देश। राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में राजस्व संग्रहण से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत होकर उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारी को राजस्व संग्रहण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। राजस्व संग्रहण से संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए अध्यतन प्रतिवेदन में सक्रियता बढ़ाते हुए शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण करने हेतु निदेशित किया। इसके अतिरिक्त भूमि नामांतरण, के०सी०सी० ऋण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन आदि विषयों की भी समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम,अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, भू अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडे पंचायती राज पदाधिकारी प्रवेश कुशवाहा सहित अन्य सभी प्रखंड पदाधिकारी और मुखिया उपस्थित थे।






