खरौंधी में सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक, लाभुकों को जल्द कार्य प्रारंभ करने का निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खरौंधी:–खरौंधी प्रखंड कार्यालय में एसडीओ प्रभाकर मिर्धा की अध्यक्षता में सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।एसडीओ ने विशेष रूप से उन लाभुकों पर नाराजगी जताई जो अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत अनुदान प्राप्त करने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे लाभुकों पर दबाव बनाकर उन्हें जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।मनरेगा के तहत प्रगति में चल रही योजनाओं की भी गहन समीक्षा की गई। इसमें कार्य की गुणवत्ता, मजदूरी भुगतान और मजदूरों की भागीदारी जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही पीडीएस व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रवींद्र कुमार, अंचलाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा, बीपीओ अंकीत कुमार सिंह, जेई अविनाश कुमार, संजय कुमार, वसीम अंसारी सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment