तैबा हॉस्पिटल में निशुल्क पीएफटी कैंप लगाकर 90 मरीजों का किया गया जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गढ़वा:–शहर के मदरसा रोड स्थित तैबा हॉस्पिटल में मंगलवार को डॉ यासीन फाउंडेशन के तत्वधान में निशुल्क पीएफटी कैंप लगाकर 90 मरीजों का जांच किया गया। यह कैंप लगातार 18वॉ बार आयोजित किया गया यह कैप प्रत्येक महीना आयोजित किया जाता है। डॉक्टर माहेरू यामानी और डॉक्टर अरशद अंसारी के द्वारा मरीजो का जांच किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर में निःशुल्क रूप से रोगियों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया।
जांच में पीएफटी का उपयोग फेफड़ों की बीमारियां जैसे अस्थमा सीओपीडी फाइब्रोसिस आदि का पता लगाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि इन परीक्षणों में फेफड़ों की मात्रा क्षमता प्रवाह कि दर और गैस विनिमय को मापने शामिल किया जाता है। पीएफटी कैंप फेफड़ों की बीमारियों के निदान निगरानी और प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है कैंप में लोगों को अपने फेफड़ों के स्वास्थ्य की जांच करने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जानकारी दिया गया। मौके पर पीएफटी टेक्नीशियन अवधेश राम परवीन सबा,सुमन कुमारी,सोनी कुमारी,असफाक अंसारी,संजय उरांव,मोदसीर अहमद,सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment