जेएसएलपीएस कर्मियों के द्वारा मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु नशा मुक्ति अभियान को लेकर निकाला गया जागरूकता रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:— जेएसएलपीएस नरही आजीविका महिला संकुल संगठन के तत्वाधान में जीसीआरपी दीदियों के द्वारा मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाला गया जागरूकता रैली का नेतृत्व नरही सीएलएफ अध्यक्ष ममता देवी के द्वारा किया गया।जागरूकता रैली नरही पंचायत भवन से निकलकर नरही मोड़ होते हुये चितविश्राम पंचायत भवन तक गया रैली पुनः नरही पंचायत भवन पहुंचकर समाप्त हो गया।जागरूकता रैली में शामिल समूह के दीदी लोग के द्वारा कई नारे लगाए गये जिसमे कुछ पल का नशा- सारी उमर की सजा, जन-जन का यह संदेश- नशा मुक्त हो अपना देश.. सहित अन्य नारे लगाये जा रहे थे मौके पर मास्टर ट्रेनर दीपशिखा सिन्हा,अस्तरून निशा,डीआरपी सुनीता देवी,सीसी सत्येंद्र कुमार,पुष्पा कुमारी,प्रमोद कुमार,सीतापति देवी,दुर्गावती देवी, प्रतिमा सिंह,कृति रॉय,नसीबा बीबी,चांदनी देवी,प्रेमशीला देवी,सहित अन्य महिला स्वयं सहायता समूह की दीदी उपस्थित थे।

Leave a Comment