
सगमा: सगमा प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बीते बुधवार को प्रातः 11:00 के करीब विद्यालय के ही संयोजिकाके साथ विद्यालय के स्टोर रूम में छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। संयुक्त का ने बताया कि हर दिन की भांति मैं विद्यालय की स्टोर रूम में एमडीएम के चावल के बोड़ी की गिनती कर रही थी उसी वक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित कुमार पीछे से स्टोर रूम में आए और आकर मेरा साड़ी पकड़ लिया तथा मेरे शरीर के ऊपरी हिस्सों को छूने का प्रयास किया जब मैं अपने बचाव में हल्ला करने का प्रयास किया तो ललित कुमार ने मेरा मुंह बंद कर मुझसे कहा कि अगर हल्ला करोगी तो तुम्हारे पति को जान से मरवा देंगे तथा भर समाज में तुम्हारी इज्जत नीलाम कर देंगे। संयोजिका ने बताया कि बीते महीने विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित कुमार द्वारा मुझे अकेला पाकर मुझे छेड़ने का प्रयास कर चुका है आरोपी शिक्षक द्वारा जबरन अपने फोन में मुझे अश्लील चित्र दिखाने की कोशिश करता था तथा लगातार मुझे धमकी देता था कि अगर यह बात किसी से कहोगी तो तुम्हें संयोजिका के पद से हटा देंगे।
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पीड़ित महिला का कहना है कि पहले तो वह लोकलाज व नौकरी जाने के डर से चुप रही, लेकिन जब हेडमास्टर की हरकतें लगातार बढ़ती चली गईं, तो उन्होंने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत थाना में दर्ज कराई।
महिला संजोजिका ने अपने आवेदन में लिखा है कि हेडमास्टर द्वारा बार-बार अनुचित तरीके से स्पर्श करने, अकेले में बुलाकर अश्लील बातें करने तथा मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी भी दी गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है और मामला गंभीर है। इस घटना से शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (B.E.E.O) ने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित हेडमास्टर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की घटनाएँ निंदनीय हैं और शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करती हैं।
ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। कई सामाजिक संगठनों और महिला संगठनों ने आरोपी हेडमास्टर को तुरंत निलंबित करने तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही यह मांग भी उठी है कि विद्यालयों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़िता को सुरक्षा देने की बात कही गई है।






