मिलिनियम पब्लिक स्कूल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर;–विशुनपुर स्थित सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त टेन प्लस टू मिलिनियम पब्लिक स्कूल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय निदेशक मो मुमताज राही चेयरपर्सन नूरजहां बेगम योग शिक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास का शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में योग शिक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा सूर्य नमस्कार भ्रामरी,प्राणायाम,अनुलोम,विलोम पदभाषन,वृक्षापन,वीर भ्रदाषन,त्रिकोणासन, सहित अन्य योगा अभ्यास कराया गया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मो मुमताज राही ने कहा कि आज आधुनिक व्यस्ततम युग में स्वस्थ रहने का एकमात्र साधन नियमित योग अभ्यास है। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास मानव को तन मन से स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाता है इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक असगर अली,मनोज कुमार,ऋषिकांत प्रसाद,रोहित रॉय,धीरेश कुमार,संजय कुमार,सूरज तमंग,अर्पणा कुमारी, माया कुमारी, सुष्मिता तमंग,आरजू परवीन,कौसर परवीन,प्रियंका कुमारी,कृति पूर्णिमा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment