
श्री बंशीधर नगर:—एम के इंटरनेशनल स्कूल में 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग तथा संगीत दिवस का आयोजन किया गया कक्षा एक से दस तक के छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से योग कराया गया।छात्र-छात्राओं को योग,आसन और श्वास अभ्यास कराया गया विद्यालय के अध्यक्ष डॉ0 अभिमन्यु कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिये योग करना आवश्यक है उन्होंने कहा कि योग करने से तनाव से राहत मिलता है,बेहतर एकाग्रता बढ़ता है और शरीर लचीलापन होता है उन्होंने छात्र छात्राओं को अपने दैनिक जीवन मे शामिल करने को कहा.सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों व शिक्षक सामूहिक रूप से शामिल हुये।मौके पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ राय रोज, निदेशक मनीष कुमार सिंह, प्रबन्धक रविंद्र शर्मा, यातायात प्रबन्धक संदीप सिंह सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे।






