
श्री बंशीधर नगर:—प्रखंड के चितविश्राम ग्राम स्थित उच्च विद्यालय के स्टेडियम में प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में चल रहे 64वीं अंतरराष्ट्रीय सुब्रटोकप फुटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को सम्पन्न हो गया।प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्षीय बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय नगर ऊंटरी ने संघर्ष पूर्ण मुकाबले में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिपरडीह को 3- 1 से पराजित किया।वहीं बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय ने उच्च विद्यालय पिपरडीह 1-0 से पराजित कर जीत हासिल किया अंडर 15 वर्षीय बालक वर्ग में पीएम श्री चितविश्राम ने उच्च विद्यालय पिपरडीह को 4 – 3 से पराजित कर जीत हासिल किया। उच्च विद्यालय चितविश्राम के प्रधानाध्यापक द्वारिकानाथ पांडेय व प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन ने टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुये कहा की खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है श्री पांडेय तथा बीपीओ तहमीना परवीन ने सभी खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना किया प्रधानाध्यापक द्वारिकानाथ पांडेय व बीपीओ तहमीना परवीन ने विजयी टीमों के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।मौके पर खेल शिक्षक अनुराग गिरी, विजयानन्द तिवारी,शशिकांत यादव सहित सभी खेल शिक्षक , जिला खेल प्रतिनिधि के रूप में कमलेश पांडेय तथा सभी प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।






