
श्री बंशीधर नगर:—अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा स्थानीय स्टेशन रोड जंगीपुर स्थित कार्यालय में योग शिविर का आयोजन मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के नेतृत्व मे किया गया कार्यालय में उपस्थित लोगों को योग कराया गया एवं योग को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करने की अपील किया गया। इस अवसर पर शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने कहा की नियमित रूप से योग करके हम सभी अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं हम बीमारियों से छुटकारा पा सकते है और आज के प्रदूषित वातावरण एवं प्रदूषित खानपान के कारण जो स्थिति उत्पन्न हुई है, उसमें योग सबके लिये आवश्यक है उन्होंने कहा कि योग के प्रति लोगो को जागरूक करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में योग का आयोजन किया गया है उन्होंने योग दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दिया।मौके पर जिला महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, नगर मंडल प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार चौबे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, मंडल महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद उर्फ बूचू , अशोक सेठ,सुधीर प्रजापति,मुकेश प्रजापति,रामगति पासवान
,अखिलेश पासवान, संजय कसेरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






