जेएसएलपीएस द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गढ़वा—झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में गढ़वा के आशीर्वाद मैरिज हॉल में प्रखंड नगर ऊंटारी, सगमा और भंडारिया के सीएलएफ से जुड़े सभी G-CRP एवं CLF सखी दीदियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों तथा महिलाओं से संबंधित सुरक्षा कानूनों की जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में भारतीय कानून की मूलभूत धाराओं जैसे कि कानून क्या है, इसके उद्देश्य, प्रकार, आरोपी व अपराधी की परिभाषा, दीवानी व फौजदारी कानून, संवैधानिक और प्रशासनिक कानून, तथा भारतीय दंड संहिता और धाराओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त, संविधान की बुनियादी जानकारी के साथ-साथ महिलाओं से संबंधित प्रमुख कानूनोंजैसे कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निवारण एवं प्रतिषेध अधिनियम 2013, मानव तस्करी और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956, घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005, और डायन प्रथा (निषेध) अधिनियम 2001—के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर एसडीएम सूरज कुमार, प्रधान संघ से ओमप्रकाश शर्मा, एसआरपी वाजदा खातून, आश्रिता बेक, दीपशिखा सिन्हा, पूनम कुमारी, सुनीता देवी, एएसटी अरुण, निशा, सुलेखा देवी समेत बड़ी संख्या में दीदियों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment