
गढ़वा:–राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों का आदेश जारी किया है, जिसके तहत कई जिलों के सिविल सर्जनों और निदेशकों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में गढ़वा जिले के वरिष्ठ और समर्पित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. माहेरु यमानी को सदर अस्पताल, गढ़वा का नया उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।
डॉ. यमानी की इस पदोन्नति की खबर सामने आते ही जिले भर के स्वास्थ्यकर्मियों और आमजन के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बधाई दे रहे हैं। कई लोग तो उनके घर जाकर व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं प्रकट कर रहे हैं।
डॉ. यमानी की कार्यशैली, विनम्र व्यवहार और मरीजों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग और जनता दोनों के लिए उचित और आशाजनक कदम मानी जा रही है। गढ़वा जिले के लोगों को अब सदर अस्पताल में एक अनुभवी और जनहितैषी नेतृत्व से नई उम्मीदें बंध गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग को विश्वास है कि डॉ. माहेरु यमानी के मार्गदर्शन में जिले का चिकित्सा ढांचा और अधिक मजबूत होगा और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।






