तैबा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 90 मरीजों की हुई जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गढ़वा:–
मदरसा रोड स्थित तैबा हॉस्पिटल में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 90 मरीजों की स्वास्थ्य जांच किया गया।
शिविर में गढ़वा सदर हॉस्पिटल के उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यमानी एवं डॉ. अरसद अंसारी द्वारा मरीजों का जांच किया गया। डॉ. माहेरू यमानी ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समाज की नींव होती है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए अत्यंत जरूरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, विशेष रूप से महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए यह लाभकारी है।डॉ अरसद अंसारी ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इससे न केवल लोगों को समय पर बीमारी का पता चलता है, बल्कि सही सलाह और इलाज भी मिल पाता है।
कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद नसीम, असफाक अंसारी, परवीन सबा, नेहाल अहमद, मोदसिर अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

Leave a Comment