विधायक अनन्त प्रताप देव के निर्देश पर पूजा पंडालों को दी गई सहयोग राशि,झामुमो प्रखंड कमिटी ने किया वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सगमा:—भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनन्त प्रताप देव के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा दुर्गापूजा के अवसर पर सगमा प्रखंड के लगभग दो दर्जन पूजा पंडालों में सहयोग राशि वितरित की गई। यह सहयोग राशि झामुमो प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में वितरित की गई।
डॉ हरिदास यादव ने इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर विधायक अनन्त प्रताप देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि विधायक जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं, जिस कारण वे स्वयं उपस्थित नहीं हो सके।
डॉ हरिदास यादव ने स्थानीय लोगों से अपील की वे माता रानी से विधायक के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद विधायक अनन्त प्रताप देव जनता के हित में सक्रिय हैं और उन्हीं के निर्देश पर यह सहयोग राशि भेजी गई है।
इस मौके पर रमेश यादव, सुभाष यादव, राजेश यादव, विजय पासवान, सुनील पासवान, रामप्रवेश यादव, घूरन यादव, किरानी यादव, अभिमन्यु यादव, रमेश पासवान, जीवराखन यादव, लालमन यादव,बसंत पाल,अशोक मेहता, बिनोद यादव, कुंजु कुशवाहा,राजेश्वर यादव, निरपत यादव,नरेश प्रजापति,अखिलेश राम,मनोज बैठा,ललन कुशवाहा और उदय कुशवाहा शामिल थे।

Leave a Comment