दुर्गा पूजा की सफलता पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार व पुलिस टीम को जय भामाशाह क्लब ने किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर:–जय भामाशाह क्लब द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव की सफलता के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष रजनीकांत मधुर (भोलू) के नेतृत्व में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार एवं उनकी पुलिस टीम को सम्मानित कर धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर क्लब की ओर से पुलिस टीम को चुनरी, मेमेंटो एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष रजनीकांत मधुर ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भूमिका अत्यंत सराहनीय रहा। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार एवं उनकी पूरी टीम ने दिन-रात मुस्तैदी से काम किया, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं। जय भामाशाह क्लब हमेशा सामाजिक समरसता एवं सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता रहेगा।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन समाज के सहयोग के बिना यह संभव नहीं। क्लब के सभी सदस्यों ने अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया, जिसके कारण यह आयोजन सफल रहा। हम ऐसे आयोजनों में समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को हमेशा तैयार हैं।
इस मौके पर एसआई संजय पासवान,क्लब सचिव ऋतुराज जायसवाल, संरक्षक अमित कुमार गुड्डू, दिनेश जायसवाल, सदस्य सत्यप्रकाश एवं अक्षय कुमार भी उपस्थित थे। सभी ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment