छठ महापर्व पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री बंशीधर नगर: छठ महापर्व के अवसर पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। थाना प्रभारी ने अपनी पत्नी, बच्चों एवं थाना परिवार के सहयोग से व्रतियों को आवश्यक पूजा सामग्री प्रदान की।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है, जिसमें सेवा और सहयोग का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि खरना के दिन पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों की ओर से यह पहल की गई, ताकि व्रतियों को पूजा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने आगे कहा कि छठ महापर्व के दौरान नगर क्षेत्र में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की कि सोमवार को सुबह से शाम तक मेन मार्केट क्षेत्र में किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन, टेंपो या मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ा न करें।
वाहनों की पार्किंग के लिए अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय और राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय को निर्धारित स्थल बनाया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अंत में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बंशीधर नगर क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

Leave a Comment