
श्री बंशीधर नगर:–
प्रेरणा परमार्थ आश्रम, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की नगर उंटारी शाखा के प्रेरणास्रोत स्व. गुड्डू सिंह (558 ईंट उद्योग) की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा हेंहो मोड़ के समीप एक स्टॉल लगाकर छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया।
558 ईंट उद्योग की प्रो. किरण देवी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। समाज में एकता और सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए ऐसे सेवा कार्यों का निरंतर आयोजन किया जाना चाहिए।
स्व. गुड्डू सिंह के पुत्र रुद्राक्ष सिंह ने कहा कि यह सेवा कार्य हमारे पिता की स्मृति को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रयास है। वे हमेशा समाजसेवा और सहयोग की भावना के प्रति समर्पित रहे। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाजहित में ऐसे कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में शिवानी सिंह, साक्षी सिंह, किरण सिंह, अनिता सिंह, श्रेयांस सिंह, यशराज सिंह, पप्पू सिंह, राजा सिंह, जितेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।






