
श्री बंशीधर नगर:–
श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा नगर उंटारी एवं अल्का कपड़ा बैंक की ओर से रविवार को 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार व्यवसाई शंभूनाथ सौदागर रविप्रकाश, शशि प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर कंबल वितरण कर शुरुआत किया । इस अवसर पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि प्रकाश, शशि प्रकाश, डॉ. ओम प्रकाश, विवेक कुमार गुप्ता, अलका कुमारी, बिंदु देवी, प्रतीक कुमार, अजीत कुमार, देव शंकर आचार्य, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, राजकुमारी देवी, सुधा देवी, उमाशंकर प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, नीरज कुमार, अशोक सेठ, सुदर्शन प्रसाद, विनोद कुमार, कमलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रंजन कुमार छोटू ने किया और सभी उपस्थित लोगों ने समाज सेवा के इस पहल की सराहना की।






