“गरीब की ज़मीन पर कब्ज़ा करने का प्रयास हो रहा है, दबंगों पर कार्रवाई की जाए ताहिर अंसारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रमना :- रमना पंचायत अंतर्गत मूर्ति टोला के गरीब किसानों की जमीन जो अब नव निर्माणाधीन मुख्य सड़क एन एच -75 के किनारे पर हैं, इस भूमि पर मुकेश प्रजापति वगैरहा वर्षो से खेती बारी करते आ रहे है, मुख्य सड़क के किनारे होने के कारण अब इसका क़ीमत आसमान छू रहा हैं पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच रस्साकशी चल रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए झामुमों के केंद्रीय सदस्य ताहिर अंसारी ने शनिवार देर शाम कहा कि गरीब व असहाय परिवारों की भूमि पर कब्जा जमाने वाले भूमाफियाओं को किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा।
झारखंड में अबुआ राज संचालित हो रहा है और इस व्यवस्था में जल, जंगल और जमीन के साथ धोखाधड़ी कर हथियाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ताहिर अंसारी ने बताया कि श्रीबंशीधर नगर के डीएसपी, रमना के सीओ और थाना प्रभारी को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति किसी को डरा धमाका कर जमीन पर कब्जा नहीं करें जिससे किसी प्रकार का अव्यवस्था उतपन्न हो साथ ही इस प्रकार के मामले में विधि-सम्मत कारवाई सुनिश्चित की जा सके है।

Leave a Comment