सोनडीहा गांव में खुशी की लहर — विश्वजीत प्रताप सिंह SSC CGL में हुए चयनित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गढ़वा:–बिशुनपुरा प्रखंड के सोनडीहा ग्राम में इन दिनों उत्सव जैसा माहौल है। गांव के स्व. रामाधार सिंह के बड़े पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह के द्वितीय सुपुत्र एवं भवनाथपुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि राजा सिंह के छोटे भाई विश्वजीत प्रताप सिंह ने प्रतिष्ठित SSC CGL परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सर्किल इंस्पेक्टर (राजस्व विभाग) के पद पर चयन हासिल किया है।
विश्वजीत की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके चयन से जहां सोनडीहा गांव का नाम रोशन हुआ है, वहीं युवा पीढ़ी को भी नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। गांव में बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।
परिजनों और ग्रामीणों ने विश्वजीत प्रताप सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनका कहना है कि यह सफलता कठिन परिश्रम, धैर्य और लगन का परिणाम है, जो क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक मिसाल बनेगी।
सोनडीहा गांव के लोग गर्व से कहते नहीं थक रहे—
“हमारे गांव का बेटा अब राजस्व विभाग में अफसर बनेगा।”
विश्वजीत प्रताप सिंह की इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरक संदेश है कि लगन और मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

Leave a Comment