24 जनवरी को रंका सीएचसी में लगेगा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 22 जनवरी तक होगा मरीजों का पंजीकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गढ़वा:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), रंका में आगामी 24 जनवरी को मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का पंजीकरण 22 जनवरी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने बताया कि शिविर का आयोजन सीएचसी रंका परिसर में ही किया जा रहा है। इच्छुक मरीज सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक केंद्र में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पंजीकृत मरीजों की मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन 24 जनवरी को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद और गरीब मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
डॉ. अंसारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीज इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते पंजीकरण कराएं।

Leave a Comment