
गढ़वा:–गढ़वा जिले मे 26 दिसंबर की मध्य रात्रि जिले के बिसुनपुरा प्रखंड मुख्यालय मे शुभ लक्ष्मी कपड़ा दुकान एवं मुन्ना ज्वेलर्स दुकान मे 50 लाख की हुई चोरी के मामले मे पुलिस अब और गंभीर हो गई है। गढ़वा एसपी अमन कुमार ने अपने कार्यालय मे
बिशुनपुरा चोरी कांड की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक के द्वारा एसडीपीओ नगर उंटारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व मे एक एस आई टी टीम का गठिन किया गया है जिसमे जिले के सात थानो के थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है। एसपी ने एसआईटी मे शामिल सदस्यों के साथ अपने कार्यालय कक्ष मे उच्च स्तरीय बैठक की तथा कांड के उदभेदन हेतु दिशा निर्देश दिए गए तथा अबतक एस आई टी द्वारा की गई कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस आसपास के सभी इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है वहीं पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ की पुलिस से भी सहयोग ले रही है वहीं चोरी वाले घटना दिन के कॉल डिटेल भी खंगाल रही है की कौन संदिग्ध इस एरिया मे आया था वहीं चोरी कांड के मामले मे जेल मे बंद कौन कौन अभियुक्त जेल से छूटा है।






